कौन बनेगा करोङपति के 10 वें सीजन की शूटिंग शुरू
डेस्क। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मौके पर 75 वर्षीय अभिनेता ने शो के कुछ बीते पलों की यादें अपने ब्लॉग में बयां किया। बच्चन वर्ष 2000 से इस शो के साथ जुड़े हैं।उन्होंने लिखा पहले दिन केबीसी की शूटिंग के दौरान आशंकाओं और घबराहट से भरा केबीसी को भारत में 18 वर्ष हो गए हैं और यह 10वां सीजन है जिसमें से अधिकांश मेरे साथ जुड़ा है अजीब है पर सच है। उन्होंने लिखा यह स्थान यहां काम करने वाले लोग बैठके उद्धरण और रचनात्मक सुझावों की इतनी विविधता है कि यहां छोटे से छोटे सुझावों की भी अनदेखी नहीं की जा सकती।
बच्चन ने लिखा की यह एक गर्व की बात है कि हम लोगों के लाभ के क्या करते हैं लेकिन उससे भी बड़ा गौरव यहां आने वाले लोगों की उपलब्धियां हैं और वह खुशी जो कुछ ही घंटों में उस हॉट सीट पर बैठकर लोगों को मिलती है।
No comments