Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

देश की एक सैकड़ा नदियों में विसर्जित होंगी पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां - भाजपा

डेस्क। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अस्थियां पूरे भारत में विसर्जित की गई थीं। कुछ उसी तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश भर की एक सौ नदियों में विसर्जित करने का फैसला किया है। इसके अलावा पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी होगा। रविवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन होगा। वहां वाजपेयी के परिजनों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि वाजपेयी का निधन गुरुवार को हुआ था और शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बहरहाल रविवार को हरिद्वार में वाजपेयी के परिजनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह  केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में वाजपेयी का अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने संवाददाताओं को बताया कि 20 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सर्वदलीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। शाम चार बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा। देश के सभी राजनीतिक दलों के नेता औऱ समाज के प्रमुख लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ में 23 अगस्त को सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। उसी दिन गोमती नदी में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम होगा।  उन्होंने बताया कि इस मौके पर वाजपेयी के परिजन एगृह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। विभिन्न राज्यों की राजधानी और प्रदेश के जिलों में अगले 15 दिनों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद स्थानीय निकायों में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

No comments