तीन माह पुराने कब्र को खोदकर शव का दोबारा कराया जाएगा पोस्टमार्टम
डेस्क। बदायूं जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के कबूल पुरा के रहने वाले फौजी नाम के युवक का शव 3 माह पहले सदर कोतवाली के सामने मिला था, जिस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की आशंका जताई गई थी।लेकिन परिवार वालों इस घटना को क़त्ल बताकर कुछ लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की, मृतक के परिजनों ने राजा, बबलू, खुर्शीद के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया, इधर पिछले दिनों परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराये जाने की माँग की। वही सदर कोतवाल ने बताया है जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर कब्रिस्तान से कब्र खोदकर शव को बाहर निकाल लिया गया है। बड़े सरकार कब्रिस्तान से शव को खोदकर निकालने के बाद आज उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा, और इसी के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।

No comments