मुगलसराय जंक्शन आज से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा
डेस्क। उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद स्थित मुगलसराय जंक्शन पंडित का नाम आज से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। आज इसका लोकार्पण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। वहीं इस मौके पर रेलमंत्री पीयूष गोयल, सीएम योगी समेत प्रदेश के कई मंत्रियों के साथ चंदौली के सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

No comments