पेड़ से बांधकर दबंगो ने युवक को पीटा
बागपत। जनपद में चोरी के आरोप में एक युवक को दबंगों ने पेड़ से बांधकर लाठी- डंडो से पीटाई कर दी। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने 2 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला दोघट थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर तालिबानी सजा दी गई। दबंगो ने पहले तो युवक के हाथ पैर बांधकर उसे रस्सियों से पेड़ में बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की गयीं। पिटाई के बाद दबंगो की दबंगाई का वीडियो वायरल हो गया।

No comments