ट्रक व कार की भीषण भिड़ंत में दो की मौत
कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत
आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात बरदह प्राथमिक विद्यालय के निकट कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस
के मुताबिक जौनपुर जिले से आजमगढ़ आ रहे एक ट्रक की आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ
जा रही मारुती कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी ट्रक
ने प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वही जब तक
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवारों को बाहर निकालने का प्रयास करती तब तक कार
सवार दो युवको की मौके पर मौत हो गई।

No comments