Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

घर में मगरमच्छ के घुसने से गांव में मचा हड़कंप,घंटो बाद पहुंची वन विभाग की टीम




बिजनौर। जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मावाला गांव में नदी से निकल कर एक मगरमच्छ गांव के एक मकान में घुस गया। घर में मगरमच्छ के घुस जाने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। गांव के लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी तो दी लेकिन कई घंटे तक वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों की दहशत और बढ़ गई। कई घंटों बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों को देखकर ग्रामीणों में हलचल शुरु हुई। स्थानीय पुलिस को जैसे ही मगरमच्छ को सूचना मिली कि बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव शर्मावाला में मकान में मगरमच्छ घुस आया है तो तुरंत कई सिपाहियों को मौके पर भेजा। लेकिन ये सिपाही कुछ कर नहीं पाए। पुलिस ने गांव वालों का ढांढस जरूर बंधाया। काफी समय बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया। तब जाकर गांव वालों ने राहत की सांस ली।

No comments