Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्या निदान हेतु लगा कैम्प




उन्नाव।  जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय के निर्देशन मे सांसद द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांव बेहटाकच्छ मे आज खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार,एडीओ पंचायत , ग्राम विकास अधिकारी व कृषि रक्षा इकाई  द्वारा गंजमुरादाबाद क्षेत्र के गांव बेहटाकच्छ के मजरा  झखरा में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान हेतु कैम्प लगाया गया। जिसमे किसान पारदर्शी योजना मे 4 लोगों के पंजीकरण सहित एक किसान को  पम्पसेट के लिए  पंजीकृत किया गया। बेहटाकच्छ के  कैम्प में 17 लोगों द्वारा सौभाग्य योजना के लिये, 15 लोगों द्वारा पात्र गृहस्थी के लिए,75 लोगो द्वारा उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ,12 लोगो द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए ,33 लोगों ई द्वारा वृद्धावस्था के लिए व 2 लोगों द्वारा दिव्यांग के लिए आवेदन किये गए।

No comments