Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नदियों की उफान से डूबे दर्जनों गांव


लखीमपुर खीरी पहाड़ो पर हो रही लगातार बारिश और बनबसा बैराज से बाढ़ का पानी छोडे जाने के चलते शारदा व  घाघरा नदियां उफना गयी, जिसका असर सीधा नदी की तलहटी में बसे लगभग एक दर्जन गावो में देखने को मिल रहा है। इन गांवों में बसे हजारो लोगो को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसा में लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे है।

ऐसे ही नरहर गाँव के ग्रामीण नाव में सवार होकर बंधे की तरफ आ रही एक नाव अचानक पलट जाने से उसमे सवार 6 लोग डूब गए जिसमें  से 5 लोग तो तैर कर बाहर आ गए लेकिन एक सक्स लापता हो गया है जिसकी तलाश के लिए एन डी आर एफ की टीम को बुलाया गया। लेकिन घटना के 2 घंटो बाद भी न ही टीम मौके पर पहुची और न ही तहसील प्रसाशन। वही मामले की जानकारी पाते ही सी ओ धौरहरा और फूलबेहड़ कोतवाल ने मौके पर पहुँच कर मामले का जायजा लिया। 

...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments