खरगापुर पहुची शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा कल शाम 7 बजे टीकमगढ़ जनपद के खरगापुर पहुंची। जहां सीएम शिवराजराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं का जनता के बीच बखान किया। और इस बीच विपक्ष पर तीखे वार करते हुए कहा कि दिग्गी के राज में डिब्बी चलती थी और हमारे राज में 200 रुपए प्रति माह के बिल से 24 घंटे बिजली दी है।
इसी बीच सभा में जनता को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की याद आई और उमा भारती जिंदाबाद के नारे गूजने लगे और अगले सत्र में खरगापुर में कॉलेज खोलने की घोषणा की। इसी बीच मंच पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक जिलाध्यक्ष अभय यादव राहुल सिंह लोधी सहित कई बीजेपी नेता उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ़ मध्यप्रदेश)
No comments