कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सुरीर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली इलाके के नावली गांव की है। जहां गांव निवासी कुशल (45) ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान कर्ज की वजह से काफी परेशान था। जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच कर रही है।

No comments