Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चाकू से गोदकर युवक की हत्या



कानपुर। रेलबाजार की कुम्हार मंडी में आज सुबह पड़ोसी ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले कर मामले की जाँच कर रही है, वारदात के पीछे झोपड़ी पर कब्जे और पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद बस्ती में दहशत का माहौल बना है।  

बतादे कि कुम्हार मंडी निवासी  रोहित (25) पुत्र शिवकुमार एक दुकान में नौकरी करता था। जोकि आज सुबह शुलभ शौचालय के पास उसका पड़ोसी राहुल से झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद राहुल घर से चाकू लेकर आया और उसने रोहित पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे रोहित  लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद राहुल मौके से फरार हो गया। इस बीच मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से रोहित को एलएलआर अस्पताल ले गई। जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राहुल की बहन की शादी रोहित की मा ने कराई थी। जिस परिवार में शादी हुई थी, वह उसकी बहन को बहुत प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर राहुल के परिवार का रोहित के परिवार से अक्सर झगड़ा होता रहता था। वहीं मोहल्ले में एक झोपड़ी रखने को लेकर भी उनका आपस में विवाद चल रहा था। सीओ छावनी अजित सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

No comments