मां बेटे की हत्या से इलाके में मचा हङकंप
जालौन। जनपद में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई, जनपद के उरई में मां व बेटे को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बतादे कि जालौन जिला के उरई में कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बागी में करीब 55 वर्ष की महिला के साथ उसके पुत्र 27 वर्ष की हत्या कर दी गई है। पुलिस हत्या का कारण तलाशने में लगी है। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई। उरई के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में घर में सो रहे मां व बेटे की धारदार हथियार से हत्या की गई है। कालपी पुलिस के मुताबिक भगवती प्रसाद की पत्नी मुन्नी 55 व बेटा कुलदीप 27 कच्चे घर में सो रहे थे। माना जा रहा है कि घटना को देर रात अंजाम दिया गया। भगवती काम के सिलसिले में उरई कस्बे में रहता है। इस घटना के बाद उसे बुलाया गया है। फिलहाल मामले की जाँच में पुलिस जुटी हुई है।

No comments