Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

रोडवेज बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल


 
डेस्क। अलीगढ़ जनपद के गभाना क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रक तथा रोडवेज की बस की टक्कर से लोगों में दहशत फैल गई। जनपद के गभाना में देर रात इनकी जोरदार टक्कर से धमाके जैसी आवाज से लोग सहम गए। बस तथा ट्रक की टक्कर में बस सवार 30 लोग घायल हैं। गभाना में हाइवे पर बरौली मोड़ के पास रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। इससे बस में सवार 30 लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद डिपो की यह कल शाम फर्रुखाबाद से 60 सवारियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। अलीगढ़ में रात करीब दो-ढाई बजे यह हादसा हो गया। 
ट्रक के साथ बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान हादसे में माधवराम तथा उनकी पत्नी महादेवी निवासी हरदोई, राजू मैनपुरी, परमिका बलीपुर फर्रुखाबाद, योगेंद्र सितमनपुर फर्रुखाबाद, अनीता व उनका बेटा रूबल शाहदरा, दिल्ली, सियावती, हरिश्चंद्र, विकास, संजय, सत्यम, अजीत कुमार, संगीता, नरेश, ममता, अनीता, गोविंद, पुष्पेंद्र, सत्येंद्र प्रशांत, अनूप, पिंकू, रीना, अमित समस्त निवासीगण नबाबगंज, फर्रुखाबाद समेत तीस लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद बस चालक व परिचालक भाग गए। बस में बैठी सवारियों का आरोप था कि चालक व परिचालक ने बस को अलीगढ़ से पहले किसी ढाबे पर खाना खाने के लिए रोका था। वहां पर दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद से चालक बस को काफी तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। जिसके चलते हादसा हो गया। घायलों का पास के अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस ने दूसरी बस से आगे की ओर रवाना कर दिया।

No comments