चारा लेने गए पिता पुत्र की पानी में डूबकर मौत
लखीमपुर खीरी। जनपद के ईसानगर धौरहरा तहसील क्षेत्र के ऐरा गांव मे पिता पुत्र की डूब कर मौत होने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के साथ तहसील और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के अथक प्रयासों के 4 घंटे बाद पिता के शव को बरामद किया जा सका वही पुत्र के शव की तलाश जारी है।
बतादें कि धौरहरा तहसील के ऐरा गांव निवासी 65 वर्षीय हरद्वारी आज सुबह अपने छोटे बेटे के साथ खेतों की तरफ गए थे। जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जानवरों का चारा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान हरद्वारी की पुलिया पार करने के दौरान टूटे सीमेंट डोंगे पर पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चले गए। जिनके कुछ आगे चल रहे उसके 27 वर्षीय बेटे राजेश ने पिता को डूबते देखा तो वह मदद के लिए दौड़ पड़ा।
पिता को बचाने के प्रयास में वह भी गहरे पानी में चला गया। पास में जानवर चरा रहे एक व्यक्ति ने दोनों को डूबते देखकर शोर मचाया। तो उन्हें बचाने के लिए गांव के कई लोग नदी में कूद पड़े। इसी बीच अचानक कहीं से दो सांपों का जोड़ा आ गया। जिनसे डरकर लोग पानी से बाहर निकल आ गये। सांपो के भय से डूबने वाले लोगों को बचाने के पर्याप्त प्रयास नहीं हो सके। जिसके चलते दोनों गहरे पानी में डूब गए।
घटना की सूचना पर तहसील दिवस में मौजूद क्षेत्रीय विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, उपजिलाधिकारी अभिनव मिश्रा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पूरा तहसील प्रशासन के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक ईशानगर आलोक मणि सहित पूरा तहसील एवं पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया। विधायक और एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से बात कर शव तलाशने के लिए गोताखोर मोटरबोट की मांग की है। करीब चार घंटे बाद गांव वालों ने हरद्वारी के शव को निकाल लिया। परंतु अभी तक बेटे राजेश के शव नहीं मिल सका है। तहसील प्रशासन की ओर से मोटर बोट और गोताखोर अभी तक नहीं पहुंचे।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments