अपात्रों को मिल रहे शौचालय एक चिंता का विषय-सौरभ त्रिपाठी
उन्नाव। जनपद में हो रही सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने का उद्देश्य भटकता नजर आ रहा है। जिस पर सौरभ त्रिपाठी व उनके साथियो ने खण्डविकास अधिकारी से मिल मामले के निस्तारण पर चर्चा की।प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रशेखर से सौरभ त्रिपाठी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कुछ पात्रकों के साथ हो रहे खिलवाड पर रोश प्रकट करते हुए कहा कि आज जो हो रहा है वह बेहद दुखद है। तथा गरीबों के साथ भद्दा मजाक है। जो सच में शौचालय बनवाना चाहते है, उन्हें ग्रामीण स्तर पर यह कहकर मना कर दिया जाता है कि उनका नाम सूची में नहीं है। सबसे दुर्भाग्य की बात ये है कि जिनके घर पर सब साधन उपलब्ध है। उन्हें शौचालय दिया गया है इसी से सम्बन्धित युवा जन कल्याण विकास समिति के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रशेखर से मुलाकात कर बिछिया ब्लाक की ग्राम सभाओं की इस समस्या से अवगत कराया। इस दौरान निष्पक्ष जांच की मांग की। जिस पर चन्द्रशेखर द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा और जल्द ही उन्हे भी शौचालय प्रदान किए जाएँगे। इस दौरान सांसद यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सत्यम श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव लोधी महासभा अमित लोधी व सनोज यादव उपस्थित रहे।
No comments