Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मंत्री स्वाती सिंह ने किया नकहा के रेहरियां कलां गांव का दौरा


लखीमपुर खीरी। प्रदेश की राज्यमंत्री स्वाति सिंह अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट गेट पर स्थिति लोक निर्माण भवन के निरीक्षण भवन पहुंची। जहां पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उनका जनपद आगमन पर पुष्प देकर स्वागत किया।

इसके उपरांत मंत्री स्वाति सिंह, विधायक सदर योगेश वर्मा और उपजिलाधिकारी सदर अरूण कुमार सिंह के साथ ग्राम रेहरिया कलां के आवासीय कटान का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। बताते चले कि रेहरिया कलां गांव चौका नदी एवं शारदा नदी के मध्य स्थिति होने के कारण स्टीमर द्वारा लगभग दो किलोमीटर की दूरी के तय करके चौका नदी पार किया।

जिसके बाद नदी के किनारे से डनलप (भैसा गाड़ी) पर बैठकर रेहरियाकलां गांव के पास शारदानदी के कटान का निरीक्षण किया। वहां पहुचंकर प्रधान के दरवाजे पर चौपाल लगाई और ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र में लगभग 5 घण्टे बिताए।

इस दौरान मंत्री ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा इस ग्राम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने हेतु सामग्री ईसी बैग, नायलान क्रेट, जीयोट्यूब तथा बम्बू आदि की व्यवस्था कर दी गयी है। बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कल सुबह से शुरू कर दिया जाये। यह निर्देश मौके पर मौजूद अधिशाषी अभियंता बाढ़ खण्ड बीके सिंह को दिए। उन्होनें कहा कि इस गांव में सम्पर्क के साधन और कनेक्टीविटी की कमी है क्योकि यह गांव दो नदियों के बीच में बसा हुआ है। इस दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी सदर अरूण कुमार सिंह, तहसीलदार सदर पूरन सिंह राना, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खण्ड बीके सिंह मौजूद रहे।


...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments