पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुरवा/उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिक्री हेतु जा रही अवैध कच्ची शराब के साथ मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना प्रभारी डॉ. सुनीता चौरसिया ने मिली सूचना के आधार पर अवैध तरीके से कच्ची शराब बेचने जा रहे तीन अभियुक्तों को थाना प्रभारी ने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच कर संदिग्धों को धर दबोचा, जिनके कब्जे से पचास लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्तों में सजन पासी निवासी ओगरापुर थाना सोहरामऊ, सोनू पासी निवासी चित्ताखेड़ा थाना मौरावा व संतोष राजपूत निवासी सराय ठकुरी थाना मौरावा को गिरफ्तार कर सं धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)
No comments