Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

NH-28 पर बन रहा फ्लाईओवर अचानक भर-भरा कर ढहा,मजदूर घायल



डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लखनऊ को गोरखपुर से जोडने वाले नेशनल हाई-वे 28 पर बन रहे फ्लाईओवर का एक डेक स्लैब आज सुबह करीब 8:10 बजे अचानक भरभराकर गिर जाने के चलते चार मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मलवे में फंसे दो लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं। जिनको बाहर निकालने के साथ ही राहत व बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब एक ओवर लोडेड ट्रक फ्लाईओवर से जाकर टकरा गया। 

जानकारी के मुताबिक बस्ती लखनऊ फोरलेन पर बन रहे फुट एरिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक डेक स्लैब सुबह अचानक गिर गया। इसमें चार मजदूर घायल हो गए हैं। इसके मलवे के नीचे और मजदूर दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य जारी कर दिया है। फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक डेक स्लैब गिर गया। घायल मजदूरों में धर्मेंद्र सिंह और सुरेश राय के रूप में पहचान हुई है। 

दोनों मजदूरों इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ओवर ब्रिज और पिलर के बीच फंसे मजदूर बाबू साह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस्ती जिले के फुटहिया राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले निर्माणाधीन फ्लाइओवर की डेक स्लैब गिरने की सूचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के साथ ही वहां पर यातायात सुचारू कराने का निर्देश दिये है। वही मामले को लेकर सीएम ने जांच के आदेश भी दिए है।

No comments