Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सिलेंडर लदे ट्रक की डीसीएम से टक्कर में दहल उठा इलाका



डेस्क। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर बीती देर रात बरदह पावर हाउस के निकट गैस सिलेंडर लदे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों की टक्कर में लगी आग ने ट्रक लदे सिलेंडर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते विस्फोट के बीच हवा में उड़ते सिलेंडरों से आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। 

वही दगे सिलेंडरों की चपेट में आने से बरदह निवासी भरत यादव की पत्नी महिला इंदू देवी (सोनू) 35 वर्ष पवन राय निवासी पुरंदरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इंदू देवी को बीएचयू रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों को जलते वाहनों के बीच एक युवक अधजली अवस्था में मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। आशंका है कि गंभीर रूप से जला हुआ शख्स दोनों वाहनों में से किसी एक का चालक या खलासी है। हादसे के बाद से वाहनों के चालक व खलासी का पता नहीं चल रहा है। 

बतादे कि वाहनों की टक्कर के चलते लगी आग के बाद जब धमाके के साथ सिलेंडर दगने शुरू हुए तो आसपास के इलाके में घरों में सो रहे लोग किसी अनहोनी की आशंका से बाहर निकले। बाहर का दृश्य देखकर लोग सहम उठे। मानो आसमान से आग का गोला बरस रहा हो। भरत यादव समेत दो दर्जन से अधिक मकानों में आग लगे सिलेंडर का मलबा गिरा। विस्फोट के चलते आजमगढ़ के आधा दर्जन गांवों बरदह, पुरसड़ी, आइमा, जिवली, उदियावा, जौनपुर के मनिहा, भुइली, भैदोरा, बारी, बिठार समेत आसपास के अन्य गांवों में अफरातफरी मच गई। 

सिलेंडर विस्फोट की गूंज से दहशत में आए ग्रामीण घर छोड़कर भाग खड़े हुए। आसपास के गांवों में आग की लपटों संग तेज धमाके की आवाज लगभग आधे घंटे तक कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देती रही। देर रात समाचार दिए जाने तक मौके पर दमकल की चार गाड़िया मौजूद थी। आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही थी। मौके पर आजमगढ़ व जौनपुर के आसपास के थानों की पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे। भयवश देर तक कोई घटना स्थल पर जाने का साहस तक नहीं जुटा पा रहा था

   


No comments