Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

टैक्स को लेकर टोल प्लाजा पर हुए हांगामे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने


• दो बसों में भरे शिक्षकों ने लोगों से की मारपीट,
• मैनेजर ने बीच-बचाव करके मामला कराया शांत

बाराबंकी। जनपद के अहमदपुर टोल प्लाजा पर टैक्स देने को लेकर एक बार फिर जमकर बवाल हुआ। टोल प्लाजा पर सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ फैजाबाद की दो बसें बिना टैक्स दिए निकलनें लगीं और टोल कर्मियों ने जब टैक्स की मांग की शिक्षकों ने मना कर दिया। धीरे-धीरे मामला हंगामे में बदल गया। जिसके बाद शिक्षकों और टोल कर्मियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। फिर टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर ने किसी तरह आधा टोल टैक्स लेकर मामले को शांत कराया। ये पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV में भी कैद हो गई।
मामला जैदपुर थाना क्षेत्र में स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा का है। जहां सोमवार को शिक्षकों से भरी दो बसें धरना देने के लिए फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही थीं। यह दोनों बसें अहमदपुर टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए ही निकल रही थीं। तभी टोल देने को लेकर बस में सवार शिक्षकों ने जमकर बवाल किया और टोल पर मौजूद एक फेरी वाले की पिटाई भी कर दी। उसके बाद सभी शिक्षक दोनों बसों का बिना टैक्स के दिए चले गए। जानकारी के मुताबिक शिक्षकों की वही दोनों बसें एक बार फिर शाम को लखनऊ से फैजाबाद वापस जा रही थीं। बस में सवार शिक्षकों से एक बार फिर टोल टैक्स की मांग को लेकर कहासुनी होने लगी। टोल प्लाजा पर विवाद के चलते वहां जाम लगने लगा। जिसके बाद टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर ने किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराया और किसी तरह आधा टैक्स लेकर बस को वहां से निकाला गया। टोल प्लाजा पर शिक्षकों की ये करतूत CCTV में भी कैद हो गई,विवाद पर टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर सर्वेश शर्मा ने बताया कि अध्यापक संघ की दो बसों ने फैजाबाद से लखनऊ जाते और वापस आते समय टोल प्लाजा पर टैक्स न देने को लेकर काफी बवाल किया और टोल पर फेरी लगाने वाले एक शख्स से मारपीट भी की। मैनेजर ने बताया कि जाते समय इन लोगों ने कोई टैक्स नहीं दिया और वापसी में भी टैक्स न देने की बात पर अड़े थे। बवाल बढ़ने के बाद टैक्स का आधा पैसा लेकर इन शिक्षकों जाने दिया गया।


No comments