Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री को सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजली

 
        

सीकर। जनपद के लछ्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अजात शत्रु भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री सम्मानीय अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा रघुनाथ जी के बड़े मंदिर में आयोजित की गई। इस दौरान जानकारी देते हुए शहर के भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पुष्प और शब्दों के माध्यम से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

लक्ष्मणगढ़ के जाने माने कलाकार इंद्र कांत मिश्रा, सवाई सिंह शेखावत मदन कलाकार, खुशी शर्मा ने जहां अटलजी के कवि ह्रदय को देखते हुए भजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दी, वही सीकर व  लक्ष्मणगढ़ के जनप्रतिनिधियों व् दल प्रतिनिधियों ने अपने शब्दों के रूप में अपने भावों को व्यक्त किया जहां सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि लक्ष्मणगढ़ से भाजपा का विधायक हो इस रूप में देने का आह्वान किया, उसी तरह पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने अटल जी को बहुत दूर की सोच वह एक महा मानव की उपाधि दी। 
भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अलका शर्मा ने अटल जी के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी वह व्यक्तित्व से जिनका भारतीय जनता पार्टी नहीं अपितु विपक्षी पार्टियां भी सम्मान करती थी उन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का डंका बजाया देश हित में चाहे कितने भी समझौते करने पड़े उन्होंने उसे स्वीकार किया साथ ही पोकरण में परमाणु विस्फोट कर भारत की ताकत को दुनिया के सामने दिखाने से नहीं चूके। 

शर्मा ने कहा कि उनके व्यक्तित्व को शब्दों में बयां करना नामुमकिन हैं हम सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए वह प्रार्थना की कि हम भी सभी सन्मार्ग पर चले उसकी हमें आप शक्ति प्रदान करे , जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी को अजातशत्रु बताया व् कार्यकर्ताओ को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लछ्मणगढ़ विधानसभा से भाजपा का उम्मीदवार जीता कर अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की । 

वही पूर्व प्रधान डालूराम चाहर ने अटल जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया कि कदम मिलाकर चलना होगा श्रद्धांजलि सभा में पूर्व किसान संघ जिलाध्यक्ष भंवरलाल डोटासरा ,पूर्व जिला परिषद सदस्य विजयपाल बगड़िया ,जिला परिषद सदस्य ताराचंद धायल ,मास्टर हरलाल धायल, जसरासर सहकारी समिति के अध्यक्ष धन्नालाल शर्मा ,महेश जाखड़ , संदीप बजाज ,अमृतलाल ख्यालिया , घासी लाल जांगिड पनलावा ,आदि ने अपने शब्दों के माध्यम से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला मंत्री सतीश शर्मा पाटोदा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना वर्मा ,बलारा मंडल अध्यक्ष रामअवतार व्यास बलारा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश जांगिड़ ,लक्ष्मणगढ़ महामन्त्री दिनेश मारोठवाला उपाध्यक्ष नवीन कुमावत सुरेश बजाज ,मन्त्री सोनिया सोनी , पूर्व महामन्त्री रमेश नाहरिया महिला मोर्चा महामन्त्री सोना सैनी ,पार्षद मंगला देवी ,युवा मोर्चा महामन्त्री गुंजन कुमावत ,बाबूलाल शर्मा जसरासर ,इंद्राज सिंह , नरेंद्र चंचल बिदासर, सिनवाली पूर्व सरपंच हरिराम जांगिड़ ,अरुण चौधरी, शशि प्रकाश जोशी ,वेंकटेश् वैध प्रदीप दाधीच ,इकरामुद्दीन शेख, समरुद्दीन ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सिकंदर चौहान, सुदर्शन सिंह खुड़ी , विजयपाल मील , डुडवा ,शिवकुमार ढाका पालडी बाल सिंह पालडी, पन्ने सिंह बगड़ी ,पूर्व सरपंच जुगल मोर नेछवा ,पूर्व सरपंच प्रहलाद, अग्रवाल नेछवा, तेजाराम ख्यालिया हमीरपुरा, भागीरथ गोदारा मानासिया, कैलाश ढुकिया , चिरंजीलाल शर्मा बगड़ी , मघाराम ढाका पूर्व सरपंच बादुसर , नारायण सिंह चौहान भूमा , रतन पारीक मंगलुना, केसाराम ढाका मंगलुना ,भंवरलाल रिणवा जाजोद, रतन सिंह , धनाराम ढाका सिंह ढोलास्, नवरंग मेघवाल जसरासर, दौलत राम सारण घीरनिया बड़ा , ओमप्रकाश चाहर विजयपुरा मोतीलाल सोनी बठोठ सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

...रिपोर्ट - मुकेश कुमावत। (सीकर राजस्थान)

No comments