Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन ने मंत्री अनिल राजभर को सौंपा ज्ञापन


लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक -भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष अचल सिंह के नेतृत्व में राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार (सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा) अनिल राजभर से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत करा कर उत्तर प्रदेश में कार्यरत भूतपूर्व सैनिक शिक्षकों हेतु स्थानान्तरण एवं वेतन निर्धारण सम्बन्धी ज्ञापन दिया। महामंत्री ओमप्रकाश भट्ट ने कहा सैनिक जीवन के उन पलों में जब एक सैनिक के बच्चों को अपने पिता की व पत्नी को अपने पति की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब ये सैनिक शिक्षक देश की सीमाओं पर सियाचिन ग्लेशियर व अन्य अति दुर्गम स्थानों पर देश के दुश्मनों को से लोहा ले रहे थे, जिस पर पूरे देश को नाज है। आज भी वो सैनिक स्थानान्तरण नीति में त्रुटी के कारण (जिसमें इन सैनिकों का जिक्र भी नहीं है) अपने घर व जिले से दूर  अन्य जिलों में सेवा करने को मजबूर हैं। जबकि केन्द्र सरकार कई योजनाओं के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण की बात करती है। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वे पूरे प्रकरण पर अध्यन कर  उनकी समस्या को मुख्यमंत्री महोदय व विभाग को पत्र लिख कर हल करने का प्रयास करेंगे, जितना संभव हो सकेगा हम आपके द्वारा देश के लिए  दिए योगदान के प्रति कृतज्ञ हैं  तथा हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद  प्रकाश त्रिवेदी व  आर के यादव उपस्थित थे।

No comments