Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रेमिका को मनाने का प्रेमी ने तलाशा ऐसा तरीका कि पीछे पड़ी गई पुलिस

डेस्क। प्रेमिका को मनाने का प्रेमी ने अनोखा तरीका अपना लिया। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस पीछे पड़ गई। पुलिस ने उसके द्वारा तरीको पर सवाल उठाते हुए उस पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवाड़ के रहने वाले एक युवक ने प्रेमिका को मनाने के लिए 300 से ज्यादा बैनर और होर्डिंग्स लगवा दिए। ये पोस्टर खासतौर पर मुख्य चौराहों पर लगाए गए। इन पर लिखा था, ‘प्रीती (बदला हुआ नाम) मैं माफी मांगता हूं।’ स्थानीय व्यापारी निलेश खेदकर (25) पर होर्डिंग्स लगाने का आरोप है। वकड़ थाने की पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध होर्डिंग को लेकर निलेश के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी निलेश की तलाश उसके दोस्त विलाश शिंदे की मदद से की जा रही है। क्योंकि शिंदे की मदद से उसने शहर में होर्डिंग्स लगवाए थे। विलास के मुताबिक, ‘निलेश खेदकर का पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह सुलह करना चाहता था। बीते शनिवार को लड़की मुंबई से पुणे आ रही थी और उसे इसी सड़क से गुजरना था। इसीलिए माफी मांगने के लिए इलाके में होर्डिंग्स लगाए गए।

No comments