सुन्दरकांड और हनुमान चालीसा का हुआ संगीतमय पाठ
राजस्थान। लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 21 में कुआ वाले बालाजी मंदिर में रविवार रात को सुंदरकांड का पाठ किया गया।
मंदिर प्रांगण में अमित शर्मा ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्त पर भगवान हनुमानजी ही नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम भी कृपादृष्टि बनाकर रखते हैं। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ के बाद श्रद्धालुओं
को प्रसाद बांटा गया।
प्राचीन परिसर में बड़े ही धूमधाम से धार्मिक अनुष्ठान का
आयोजन किया गया।
गायक नवलजी पाराशर व कलाकार जूवाल शर्मा सिंह की टीम द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया गया।
मंदिर पुजारी द्वारा रामभक्त हनुमान से जुड़े कई प्रसंगों का
वर्णन किया गया। इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
रिपोर्ट- मुकेश कुमावत,सीकर लक्ष्मणगढ़ राजस्थान
No comments