Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पवित्र श्रावण महीने के अंतिम सोमवार की पूर्व रात्रि पर आस्था और भक्ति का दिखा अदभुत संगम



राजस्थान। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बा क्षेत्र अन्तर्गत मोरीगेट जयपुरिया मोक्षधाम स्थिति भूतनाथ मंदिर में चुवास पीठाधीश्वर निश्छलनाथ महाराज और बीदावत मंदिर के महंत दिलीप दास के सानिध्य में भव्य जागरण का आयोजन किया गया | महाराज और महंत जी ने एक से बड़ कर एक भजनों के माध्यम से भगवान् भोले को रिझाया | इस अवसर पर बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया | इससे पूर्व साहित्यकार रामविनोद पुरोहित ने  महाराज और महंत को भगवा शॉल और गजरा पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद ललित पुरोहित, संदीप नेता, रामस्वरूप हरितवाल,अशोक हुडीलवाले, चिरंजीलाल सैनी, CA चंद्रकांत माटोलिया, प्रवीण नारनोलिया, अनिल हुडीलवाले,नथमल खटीक, बजरंग बागड़ी, रोहित मंगलहारा, गोकुल सोनी, प्रमोद हुडिलवाला, के डी जोशी, अमित तमोली, प्रह्लाद रिंगसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

...रिपोर्ट - मुकेश कुमावत (राजस्थान सीकर)

No comments