Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भारत विकास परिषद की चन्द्रशेखर आजाद शाखा ने किया पौधारोपण




उन्नाव। पर्यावरण संतुलन में पौधारोपण बहुत सहायक है, क्योंकि हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इसीलिए हमें पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता देनी चाहिए, यह बात भारत विकास परिषद्, चन्द्रशेखर आजाद शाखा, उन्नाव के अध्यक्ष जी०एस० भदौरिया ने निकट हुसैन नगर चौराहा स्थित बचपन प्ले स्कूल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित करते हुए कही। इसी क्रम में संस्था के सचिव डा० प्रभात सिन्हा ने बचपन स्कूल द्वारा आयोजित ग्रीन डे की सराहना करते हुए नन्हे मुन्नों की सहभागिता को सराहते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ ही इसका संरक्षण उतना ही आवश्यक है। जिसके लिए हमारी संस्था प्रतिबद्ध है। बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापिका चित्रा गुप्ता ने कहा पौधे भविष्य में हमारे लिए कई मायनों में लाभकारी हैं। जिसका महत्त्व बच्चों को अवश्य पता होना चाहिए। क्योंकि हमें दवा, फल, फूल व भोजन वृक्षों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत पाल सिंह ने कहा कि वृक्षों से हमें आक्सीजन प्राप्त होती है, जो जीवनदायी है।पर्यावरण प्रभारी निशांत शुक्ल ने बताया कि वृक्ष होने से वर्षा का स्तर ठीक रहता है। साथ ही सूखा पड़ने की आशंका भी कम होती है। जो कि पर्यावरण सन्तुलन में आवश्यक है। बचपन विद्यालय के निदेशक सतीश कुमार विमल ने कहा कि मनुष्य जन्म लेने से मृत्यु तक लकड़ी द्वारा निर्मित बहुत सी वस्तुओं पर निर्भर रहता है, इसलिए पौधारोपण हम लोगों द्वारा करना और इसकी प्रेरणा समाज को देना उत्तम कार्य है। नन्हे मुन्नों में नितिन, कार्तिक, फराज, वासु, आराध्या, अनन्या, कबीर, नीलमणि आदि ने पौधारोपण कर समाज को एक सार्थक सन्देश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की और से शिवांगी मिश्रा, निरुपमा द्विवेदी, नीतू सिंह, फराह जैदी, सर्वेश निर्मल, ज्योति निगम, पप्पू आदि, वहीं भारत विकास परिषद् परिवार की और से जी०एस० भदौरिया,अजीत पाल सिंह, डा० प्रभात सिन्हा, के.जी.अग्रवाल, निशांत शुक्ल, पवन निगम, विशाल गुप्ता, राजीव भारती, नवीन द्विवेदी, बबलू शर्मा, संदीप आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल गुप्ता ने किया वहीं पर्यावरण प्रभारी निशांत शुक्ल ने विद्यालय परिवार को शानदार संयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



No comments