घर से नाराज होकर निकले बालक को कोतवाल ने परिजनो को सौंपा
निघासन खीरी। मुस्कान ऑपरेशन के तहत कोतवाल संजय त्यागी ने अपने घर से अज्ञात कारणों से नाराज होकर बम्हनपुर चौराहें पर घूम रहे एक चौदह वर्षीय बालक को उसके परिजनों को सौंपा।
बताते चले कि निघासन कोतवाल संजय त्यागी व उपनिरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी अपने पुलिस टीम के साथ वाहन चैंकिग में गये थे।तभी बम्हनपुर चौराहें पर एक चौदह वर्षीय बालक कुछ परेशानी की स्थिति में उन्हें टहलते हुये दिखाई पड़ा। जिस पर उपनिरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी बालक के पास पहुंच कर उसका परिचय पूछा तो उसने अपना नाम सौरव उर्फ गोलू पुत्र जीतेंद्र निवासी सिंघिनिया कोतवाली पलिया का बताया पुलिस ने बालक को कोतवाली निघासन लेकर आई और बालक को फल,भोजन आदि खिलवाया,तथा इसकी सूचना परिजनों के पास भेजी जिस पर रोती बिखलती उसकी मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को सारा माजरा बताया। कोतवाल संजय त्यागी ने बालक को समझाते हुये उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
...रिपोर्ट-श्रवण कुमार।(निघासन, लखीमपुर खीरी)

No comments