बारिश के दौरान ढहे जर्ज़र भवन की चपेट में आ बेटी की मौत, माँ गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीनाबाद के गणेश गंज में भारी बारिश की वजह से एक मकान गिर गया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। .जानकारी के मुताबिकए गणेशगंज इलाके में एक मकान के आगे का हिस्सा गिर गया। .इस मकान में कुल आठ लोग रहते हैं। आगे का हिस्सा गिरने से मां और बच्ची दब गए। आस.पास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। .इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आशी की मौत हो गई। वहीं उसकी मां सरिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments