रात में सो रहे दरोगा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
रायबरेली। जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात नलकूप पर सो रहे दरोगा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वह अमेठी में वायरलेस विभाग में तैनात था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह दरोगा के परिवारजनों संग मिलकर लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बतादे कि थाना हरचंदपुर क्षेत्र के मझिगंवा गांव के रहने वाले दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने घर के नौकर गुरु के साथ बीती रात गंगागंज के पास नलकूप पर सो रहे थे। गुरु ने बताया कि देर रात अचानक कुछ बदमाश कुल्हाड़ी समेत अन्य हथियार लेकर वहां आ धमके और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद गुरु को नलकूप की कोठरी में बंद कर दिया और फिर दरोगा पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला।
आज सुबह जब खेत जा रहे ग्रामीणों ने दरोगा का शव देखा तो हङकंप मच गया। मामले की जानकरी पर तत्काल परिवारीजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कोठरी से गुरु को बाहर निकाला गया तो उसने पूरी घटना सुनाई। वही मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के काफी समझाने पर लोग शांत हुए। फ़िलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments