Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नई नवेली दुल्हन घर में रखे नकदी व लाखों के जेवरात लेकर हुई फरार


 
अलीगढ़। जनपद के इगलास कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विवाह के तीन दिन बाद ही दुल्हन ससुरालीजनों को बेहोश कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। वही बेहोश परिजनों को हालत ख़राब होने के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बतादे कि अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साथिनी गांव में एक लुटेरी दुल्हन ससुरालीजन के साथ पति को भी खाने में बेहोशी की दवा देने के बाद घर में रखा सारा सामान समेटकर फरार हो गई। युवक का विवाह टूंडला में एक रिश्तेदार के माध्यम से हुआ था। दुल्हन ने परिवार के लोगों को कल रात में भोजन में नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। नशीला पदार्थ खाने के कारण दूल्हा रवि कुमार इसके पिता बलवीर, भाई सोनू, रामधन भाभी सर्वेश, भांजी रवीना को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

No comments