Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन


विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन रहली के स्टेडियम में आयोजित किया गया

सागर। जनपद की रहली विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन रहली के स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटियाँ एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री ॠषि लोधी की गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न हुआ। 

इस दौरान सम्मेलन में वक्ताओ द्वारा भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण नीतियों का उल्लेख किया व कार्यकर्ता से आह्वान किया कि हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचायें और लोगो को बताये जो कांग्रेस 70 सालो में नही कर पाई, हमारी केन्द्र व राज्य सरकार ने विगत कुछ ही सालो में विकास की नई इबारत लिख दी हैं। 

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र जारोलिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह, लघु वन उपज संघ के अध्यक्ष महेश कोरी सहित रहली विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व आमन्त्रित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments