तस्करी हो रहे माल को नेपाल पुलिस ने पकड़ किया कस्टम विभाग के हवाले
तिकुनिया-खीरी। इण्डो नेपाल बार्डर पर एसएसबी व कस्टम विभाग की मिलीभगत से हो रहे लाखो के माल की तस्करी को नेपाल पुलिस ने पिलर संख्या 105 पर पकड़ कर धनगढी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। इण्डो नेपाल बार्डर का तिकुनियां सीमावर्ती क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील है जहां चोरी छुपे कई तस्करी के लिहाज से एसएसबी व कस्टम विभाग की मिलीभगत से घाट संचालित किये जा रहे जिनपर रोजाना लाखो का माल भारत से नेपाल को भेजा जाता है। कैलाली नेपाल कालाकुण्ड पिलर संख्या 105 पर तश्करी के लिये ले जाया जा रहा पाँच गांठ कपडा व दो गांठ चप्पलो की पकडी गयी है जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये की बतायी जा रही है। तस्कर मौके से भागने में सफल हो गए, नेपाल पुलिस ने माल को पकडकर धनगढी कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
नशीली चीजो की भी होती है तस्करी
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल से चरस, अफीम, हीरोईन जैसे नशीले पदार्थो की भी तस्करी सीमावर्ती इलाको से चोरी छिपे चलने वाले घाटो से की जाती है, जिनसे एसएसबी व कस्टम विभाग को लाखो का फायदा होता है इसीलिये सीजर आप्रेशन के दौरान पकड़े जाने पर तस्करो को मौके पर ही लेन देन कर मामला रफा दफा कर दिया जाता है।
... रिपोर्ट - श्रवण कुमार (लखीमपुर खीरी)

No comments