पोषाहार घोटाले के मामले को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच कमेटी पहुंची विद्यालय
।
सीकर। जनपद के लक्ष्मणगढ़ कस्बा स्थित राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोषाहार घोटाले के मामले को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा गठित की गई जांच कमेटी आज जांच करने विद्यालय पहुंची।
बतादे कि सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोषाहार घोटाले की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया, जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत जांच कमेटी बिठाकर जांच के आदेश दिए, जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जांच करने पहुंचे लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र दाधीच व दातारामगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर ने पोषाहार घोटाले के मामले में जांच की तो सामने आया कि चावलों में इल्लियां पाई जाती है तो बच्चियों को दिए जाने वाली सब्जियां भी अच्छी नहीं होती है छात्राओं से बात करने पर उन्होंने जांच कमेटी के समक्ष यह बात कही।
जांच करने पहुंचे दातारामगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने चावलों में इल्ली तथा सब्जी में गड़बड़ी की बात कही है जिस पर विद्यालय के प्रिंसिपल मोहनी ढाका को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए तथा सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पोषाहार मामले में खामियां पाई गई है जिसपर रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी। बता दें कि पोषाहार घोटाले को लेकर छात्राओं व शिक्षिकाओं ने आवाज उठाई थी हालांकि खबर प्रसारित होने के बाद प्रिंसिपल मोहनी ढाका ने व्यवस्थाओं में सुधार करने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने प्रिंसिपल की पोल खोल दी
...रिपोर्ट - मुकेश कुमावत। (राजस्थान)
No comments