Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जनपद खीरी में सीएम का औचक दौरा,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का लिया जायजा


लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का सीएम योगी ने हवाई सर्वेक्षण कर साथ ही चल रहे राहत-बचाव कार्यो की जमीनी हकीकत देखी है। बतादे कि तय समय से एक घंटे की देरी से शारदा बैराज पर आज सीएम का उड़नखटोला पहुँचा,जिसके  बाद  सीएम शारदानगर इलाके में स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुचे, जहां जिले में बाढ़ कटान की स्थिति के बारे में अधिकारियों से बात की, साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियों को आपसी तालमेल बिठाकर काम करने की नसीहत दी। इसके साथ सीएम ने सांप काटने, बोरवेल में गिर जाने, डूब जाने की दशा में इसे दैवीय आपदा मानते हुए 4 लाख की सहायता देने के निर्देश जिला प्रशासन अधिकारी को दिए हैं। वही क्षेत्र में कटान कर रही नदियों से बचाने सम्बंधी कई जरूरी कदम उठाने की बात सी एम योगी ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही है। जिसके बाद सीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले को 45 करोड़ रुपये बाढ़ कटान से निपटने के लिए सरकार द्वारा प्रदान किया गया है।

...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments