झंडारोहण कर दिया एकजुट रहकर आगे बढ़ने का संदेश
राजस्थान/सीकर। लक्ष्मणगढ़ कस्बे के जोधाराज मोहन लाल बजाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया 72वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण फारूक. मोहम्मद व प्रधानाध्यापक सहित पीटीआई नें किया।
स्कूल में परेड के साथ तिरंगा को सलामी दी गई साथ ही अन्य कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ जिसमे बच्चो नें राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुती दी। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य नें स्कूल के बच्चो को संबोधित किया। संबोधन में संदेश दिया की मानव के अंदर अगर मानवता है तो एक साथ मिलजुल कर सभी को रहना चाहिए। छात्र छात्राओं को बतया की जो आप की उम्र पढ़ने, खेलने, कूदने, की है ये उम्र भविष्य में नही आएगी। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन उमेश जाँगीद नें किया।
.... रिपोर्ट - मुकेश कुमावत सीकर राजस्थान
No comments