अटल बिहारी वाजपेयी: एक कालजयी पत्रकार,कवि,राजनीतिज्ञ
डेस्क। अटल बिहारी वाजपेयी देश के 10वें प्रधानमंत्री रहे हैं हिन्दी कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता के तौर पर मशहूर अटल बिहारी वाजपेयी दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे उनका पहला कार्यकाल 16 मई से 1 जून 1996 तक रहा जबकि दूसरी बार 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन समेत तमाम पत्र - पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर अपनी जिंदगी की शुरुआत करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचे वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, राजग सरकार के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के तौर पर 5 साल पूरे किए।
प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। उनकी सरकार ने 11 और 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में ला खड़ा किया, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 19 फरवरी 1999 को सदा-ए-सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की, इस बस सेवा का उद्घाटन करते हुए वाजपेयी ने पाकिस्तान की यात्रा करके वहां के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की उनके इस कदम से दोनों पड़ोसी मुल्कों के आपसी रिश्तों में एक नई शुरुआत हुई अटल बिहारी वाजपेयी राजनीतिज्ञ होने के साथ - साथ एक कवि भी थे, मेरी इक्यावन कविताएं अटल बिहारी वाजपेयी का मशहूर काव्यसंग्रह है वाजपेयी को काव्य रचनाशीलता और रसास्वाद के गुण विरासत में मिले हैं उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी ग्वालियर रियासत में अपने समय के जाने-माने कवि थे। वे ब्रजभाषा और खड़ी बोली में काव्य रचना करते थे।

No comments