अनियंत्रित ट्रक ने एएसआई को रौंदा
सगरा। जनपद के मालथौन थाना क्षेत्र अन्तर्गत सागर-झांसी नेशनल हाइवे 26 पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पुलिस अधिकारी एएसआई को रौद दिया,जिसमें एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुए एएसआई कालूराम ठाकुर थाना मालथौन मे ड्यूटी पर तैनात था।
जनपद के थाना मालथौन की चौकी बरोदिया कलां में पदस्थ एएसआई कालूराम ठाकुर थाने से ड्यूटी हेतू बस स्टैंड अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान थाने के समीप सागर-झांसी NH-26 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एएस आई ट्रक के टायर के नीचे आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर पुलिस ए एस आई के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना से मालथौन पुलिस में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके से ट्रक को जप्त कर लिया पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद मामला दर्ज कर लिया है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments