जुआरियों को देख विद्यालय के बच्चे भी बने जुआरी
लखीमपुर खीरी। जहां सरकार बच्चो की शिक्षा को लेकर कई अहम कदम उठा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सरकार स्कूल में भोजन,ड्रेस,बैग,किताबे मुक्त में दे रही है। लेकिन इन सब के बावजूद खीरी जनपद के ढकिया बुजुर्ग के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे पढाई के बजाए जुआ खेलते नजर आए।
जिसको लेकर जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर विद्यालय के सामने कुछ लोग हमेशा जुआ खेलते रहते है। वह विद्यालय समय में भी जुआ खेलते रहते है। जिन्हे देख बच्चे भी टीचर से छुपछुपा कर विद्यालय में जुआ खेलने लगते है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इन लोगों की वजह से विद्यालय में काफी गन्दगी भी फैली रहती है यह लोग पान मसाला खा कर विद्यालय में ही गन्दगी करते है।
जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर यह लोग कुछ दिन तक तो नहीं दिखे लेकिन थोड़े दिनों में ही फिर से शुरू कर दिया। वही ग्राम प्रधान का कहना है कि लोगो को मना करने बावजूद भी नहीं मानते और जुआ खेलते हैं। इसके बाद जब मामले को लेकर ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर लोग हमारे घरो के सामने जुआ खेलते हैं और गाली गलौज करते है जिससे हमारी बहु बेटियो को घर
से निकलने में परेशानी होती है। और मना करने पर हमलोगों को मारने पीटने
पर उतारू हो जाते हैं,ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के शिकायत करने के बाद भी इस पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।
... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)
No comments