Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कुयें में डूबकर दो सगे भाईयो की मौत


सागर।जनपद के सानोधा थाना क्षेत्र अर्न्तगतं कुए मे नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो जाने से गांव में हडकंप मच गया।मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
बतादें कि जनपद के थाना क्षेत्र अन्तर्गत हिलगन गांव निवासी नमन (10) पुत्र जगदीश  आदीवासी,तथा शुभम (8)पुत्र जगदीश आदीवासी दोनों सगे भाई गाँव के कुछ अन्य लड़को के साथ भटुुआ तालाब के नीचे खुदे कुयें मे नहाने गये थे।इस दौरान दोपहर करीब दो बजे दोनों भाई कुये मे डूब गये, जिसकी सूचना साथ में नहा रहे बच्चो ने गाँव में दी। जिस पर गाँव के लोगो ने तत्काल डायल 100 को सू्चना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 के पायलेट ललित तिवारी एवं आ. देवी ठाकुर मौके पर पहुच कर दोनो बच्चो को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों बच्चो की सांसे थम चुकी थी। मौके पर पहुंचे एस आई हरिशकंर मिश्रा ने शवो का पचंनामा कर पी एम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वही इस घटना से परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है नमन चौथी कक्षा और शुभम दूसरी कक्षा मे पढ़ता था।

....रिपोर्ट- हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments