Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

स्कूलों में किया जा रहा माध्यम भोजन में बच्चो से खिलवाड़



मध्यप्रदेश। एक तरफ सरकार बच्चो को स्कूलों में अच्छी शिक्षा व अच्छे खाने का दावा करती हैं, लेकिन सरकार के यह सभी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।।
जी हां मामला है शासकीय बालक माध्यमिक शाला खरगापुर का जहां स्कूल में माध्यन भोजन में गड़बड़ी साफ तौर पर देखी जा रही है।
यहां बच्चो को मीनू के अनुसार न ही कभी खाना खाने को मिलता है।अगर मिलता भी है तो वो भी खराब क्वालिटी का जब खरगापुर स्कूल में जाकर खाने की पड़ताल की गई तो एक बच्चे के खाने में छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए।। और तो और बच्चो को बैठने के लिए टाट फट्टी तक उपलब्ध नहीं हैं नीचे बिठाकर खाना दिया जा रहा है।
यहां पर पतली सब्जी के साथ-साथ गिनती की रोटियां बच्चो को खाने के लिए दी जाती है।। जब इस मामले में वहां के शिक्षकों से बात की गई तो उन्होंने बात करने साफ से इंकार कर दिया। इससे सवाल यह उठता है कि न तो अधिकारियों का इस और ध्यान है न ही सरकार का, मध्यान भोजन की सांठगांठ में 240 बच्चों को माध्यम भोजन में गड़बड़ी पाई गई है।

...रिपोर्ट  - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्य प्रदेश)

No comments