खेलने गए दो बच्चो की तालाब में डूबकर मौत
चकलवंशी\उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैदराबाद के मोहल्ला आजादनगर स्थित पारा तालाब के पास खेलने गए दो बच्चो की अज्ञात कारण वश तालाब डूबकर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बतादे की आजादनगर निवासी हमजा 8 वर्ष पुत्र जलील अहमद तथा पड़ोसी साथी 10 वर्षीय अन्नू पुत्र वकील खां दोनों मित्र पारा तालाब के पास खेलने गए थे। इसी दौरान खेलकूद कर रहे दोनों मित्र अज्ञात कारण वश तालाब में चले गए और डूबने लगे। वही से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चों को डूबता देखा तो शोर मचाते हुए बचाने दौड़ पड़े, जिनकी आवाज सुन अन्य ग्रामीण भी मौके की तरफ भागे और दोनों बच्चो को किसी तरह बाहर निकाल नजदीकी मियाँगंज स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर बच्चो की हालत गम्भीर देख डाक्टरो ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। ट्रामा ले जाते समय रास्ते में दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। दो-दो नौनिहालो की मौत की सूचना पर कस्बे में कोहराम मच गया है। हमजा की मां रेशमा और अन्नू की मां रुबीना का रो-रो कर बुरा हाल है। जहां हमजा चार भाई जीशान,कैफ,अलहम,बहन इलमा व आलिया व अन्नू के भाई समीर,और नाजिया भाई का गम भुला नहीं पा रहे हैं। इस दौरान सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments