जिस प्रेमी की खातिर मां से लड़ी उसी ने दिया धोखा,तो युवती ने पुल से लगा दी छलांग
जिस
प्रेमी से मिलने के लिए मां से झगड़ा कर घर से निकली उसी को जब किसी दूसरी
लड़की के साथ देखा तो युवती ने गोविंदपुरी पुल से छलांग लगा दी
कानपुर। फ्रेंडशिप-डे पर जिस प्रेमी से मिलने के लिए मां से झगड़ा कर घर से निकली उसी को जब किसी दूसरी लड़की के साथ देखा तो युवती ने गोविंदपुरी पुल से छलांग लगा दी। जिसे गंंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बतादे कि सफेद कॉलोनी में रहने वाली एक युवती का इलाके के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आज फ्रेंडशिप-डे पर जब वह प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकल रही थी तो उसी दौरान मां ने टोका जिसको लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई लेकिन लड़की नहीं मानी और गोविंदपुरी पुल पर पहुंचकर प्रेमी का इंतजार करने लगी। उसी दौरान लड़का बाइक पर किसी और लड़की को बैठाकर वहां से गुजरा। यह देख लड़की आग बबूला हो गई। जिसको लेकर दोनों के बीच फोन पर काफी लंबी बहस हुई।
इसके बाद अचानक लड़की पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उसे रोकने के लिए दौड़ पड़े। वही नीचे ट्रैक के पास खड़े लोग भी यह देख पुल के नीचे पहुंच गए। लोग मना करते रहे लेकिन देखते ही देखते लड़की ने छलांग लगा दी। वहा मौजूद आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि पुल से छलांग लगाने वाली युवती का रिश्ता भी पिछले दिनों ही तय हो चुका है। दिसंबर में उसकी शादी है। घटना के बाद से युवती के परिजन भी सकते में हैं। युवती द्वारा पुल से छलांग लगाए जाने की घटना का वीडियो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। जिसमें साफ़ दिख रहा है कि छलांग लगाने से पहले वह दो बार झिझकी भी और वहा मौजूद लोग उसे रोकते रहे लेकिन आखिरकार वह कूद ही गई।

No comments