BJP कार्यालय मे सम्पन्न हुई मासिक बैठक
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आज मिर्री चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीश वर्मा ने कहा कि पिछले 70 सालाे में जो नही हुआ, वह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मात्र 4 वर्षो मे किया है,भाजपा ने गरीबो के लिये 165 योजनाएँ लागू की है। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष सतीश कुशवाहा, जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, विस्तारक आकाश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सज्जन लोधी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कृष्ण कुमार वर्मा, राजू साहू, प्रदीप शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, गुड्डू पाण्डेय, संदीप लोधी, भीम शंकर पटेल, गुरु प्रसाद रावत आदि उपस्थित रहे।

No comments