Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मामूली विवाद के चलते दबंगों ने एक परिवार को किया लहूलुहान



चकलवंशी/उन्नाव । आसीवन थाना क्षेत्र के जखैला गांव में मामूली बात को लेकर एक परिवार को लाठी डंडो और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया।गया। जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। पीडि़त ने सात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों ईलाज के लिए मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। वही एक युवक की हालत नाजुक देख डाक्टरो ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। इस दौरान पीडि़त को अस्पताल में एम्बुलेंस भी नहीं मिल सकी जिसके चलते निजी वाहन से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद में पुलिस द्वारा शक्त कदम न उठाए जाने पर फिर से हुआ विवाद। चौकी प्रभारी रसूलाबाद की लापरवाही से पूर्व के झगड़े को मामूली धाराओं में निपटा दिया गया था। जिसके चलते फिर से पनपा विवाद।
थाना क्षेत्र के रसूलाबाद चौकी के जखैला निवासी शिवकुमार पुत्र श्रीराम एक सप्ताह पूर्व अपना खेत जोतने के लिए अन्य गांव से ट्रैक्टर किराये पर लेकर खेत जुता लिया था। गांव निवासी नन्हकू सिंह उर्फ रावेन्द्र सिंह के पास ट्रैक्टर है। दूसरे गांव से ट्रैक्टर की सूचना पर नन्हकू के बेटे अतुल भडक गया। और शिवकुमार से अभद्रता कर झगडा करने लगा । जिसमें पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों से तीन लोगों को शांति भंग में जेल भेज दिया था। शनिवार की सुबह जेल जाने की खुन्नस में नन्हकू सिंह, वीरेन्द्र सिंह पुत्र गण सूघर सिंह, सुभाष, रंजीत पुत्र गण वीरेंद्र सिंह, पिंकू, अमोल, अतुल पुत्र गण नन्हकू सिंह ने मिलकर शिवकुमार के घर पर धावा बोल दिया। 
इस दौरान शिवकुमार के मौके पर न मिलने पर मिला गुस्साए लोगों ने शिवकुमार के भाई विजय कुमार को लाठी डण्डों और धारदार हथियार से मारने-पीटने लगे। बेटे को पिटता देख मां सिधाना (60),बहन शहजल (18),भाभी सरला बचाने के लिए बीच में आ गये। इस दौरान हमलावरो ने महिलाओं को भी नही बक्सा और हमलावरो ने चार लोगों को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। मारपीट की सूचना रसूलाबाद चौकी प्रभारी हामिद अली को दी गई। लेकिन चौकी प्रभारी टालमटोल करते रहे और समय से नहीं पहुंचे। वही मौके पर पहुंची डायल 100 ने हमलावरों को आक्रोशित देख पीछे हट गयी। जिसके बाद पीडित ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दो महिलाएं और एक युवक घायल हुआ है रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विजय कुमार के सर चोट के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)



No comments