तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
चकलवंशी/उन्नव। माखी थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरदोई उन्नाव मार्ग पर रऊकरना बाजार के पास उन्नाव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पी ए सी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बतादें कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत इसुनिया के मजरा बाबा खेड़ा निवासी प्रेमचंद (38) पुत्र बिहारी लाल गांव से उन्नाव जा रहा था। इसी दौरान हरदोई उन्नाव मार्ग से आ रहे तेज रफ्तार पीएसी के ट्रक ने रऊकरना बाजार के पास प्रेमचंद्र की मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर प्रेमचंद्र उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच शुरू कर दी।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments