Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस ने तस्करो का पीछा कर पांच पशुओं को कराया आजाद

लखीमपुर खीरी। जनपद में लगातार प्रतिबंधित पशु बरामद किए जा रहे है, जानवरो को ले जाने के लिए शातिर पशु तस्कर अब लग्जरी गाड़ियों का सहारा ले रहे है। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर डॉयल 100 ने तस्करो का पीछा कर पांच पशुओं को आजाद कराया।

मामला निघासन थाना इलाके के बम्हनपुरपुर गाँव के पास का है जहां ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा कर रही डायल 100 पुलिस पर तस्करो ने फायर झोक दिया। जिसके बाद तस्कर अपने आपको घिरता देख आखिरकार गाड़ी छोड़ फरार होने में कामयाब हो गए। बरामद गाड़ी से पुलिस ने 5 पशुवों का आजाद कराया। 

आपको बता दें चंद दिन पहले जनपद खीरी के नकहा क्षेत्र से तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार में भूसे की तरह भरकर 3 पशुओ को ले जा रहे थे। जिनकी जानकारी पर ग्रामीणों ने पशुओं को तस्करों से आजाद कराया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments