Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर


चकलवंशी उन्नाव। मियागंज पावर हाउस के कोरारी कलाँ गांव में पच्चीस दिन पहले से फुके पड़े ट्रांसफार्मर के चलते ग्रामीण महीने भर से अँधेरे में रहने को मजबूर है, ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों ने जेई, एक्सईएन, जिलाधिकारी को भी लिखित सुचना दी। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है, बिजली विभाग के कर्मचारियों की लपरवाही के चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

बतादे कि मियागंज पावर हाउस से ग्राम पंचायत कोरारी कला को सप्लाई दी जा रही है, जिसमें सौभाग्य योजना के तहत सैकड़ों ग्रामीणों ने कनेक्शन तो ले लिया लेकिन गांव में एक बार ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद कई जगह शिकायत करने के बावजूद कोई देखने तक नहीं आया, वही ग्राम प्रधान पति अश्वनी तिवारी, सीताराम, कन्हैय्या, रामजीवन, कल्लू आदि लोगों ने बताया कि लगभग पच्चीस दिन पूर्व गांव में लगा ट्रांफॉर्मर अज्ञात कारण वस जल गया था तब से लेकर आज हम सभी लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। 

जिसको लेकर कई बार जेई को ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई, ग्रामीणों ने बताया कि जेई के न सुनने पर जिलाधिकारी और एक्सईएन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर ट्रांस्फारमर लगवाने की मांग की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 

...रिपोर्ट - सनी सिंह।  (चकलवंशी उन्नाव)

No comments