पति ने पत्नी को पीट-पीटकर किया घायल
चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति ने पत्नी को
बुरी तरह मार-पीट कर घायल कर दिया,जिसपर पत्नी ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट
दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बतादे कि अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर
गांव निवासी सोनिका पुत्री राम चन्द्र की शादी तीन वर्ष पूर्व माखी थाना क्षेत्र
के फिरोजपुर कला के मजरा पन्नाखेडा निवासी रामचंद के साथ हुई थी। दम्पति
के एक बेटा सिद्धार्थ डेढ वर्ष का है। पत्नी सोनिका का आरोप है कि उसके पति का
गांव में ही एक महिला से काफी दिनों से अवैध सम्बंध चल रहे है जिसका विरोध करने पर सोनिका और उसके पति के बीच अनबन बनी रहती है।
सोनिका ने बताया की आज उसी को लेकर विरोध किया
तो पति ने जमकर उसे मारा-पीटा। जिस दौरान सोनिका गम्भीर रूप से घायल हो गई है। थाना प्रभारी
जावेद अख्तर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले
की जांच की जा रही है। वही घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments