युवती ने फांसी लगा दी जान
चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र अन्तर्गत भवानी खेड़ा में युवती ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बतादें कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत ऐरा भदियार के मजरा भवानी खेड़ा निवासी शिवानी 18 पुत्री राजेश सिंह ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी पर झूल गयी।मामले की जानकारी पर परिजनों में हडकंप मच गया, घटना की जानकारी पिता ने पुलिस को सूचना दी, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मृतका बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और दो भाईयों शिवम, सचिन से बड़ी थी वहीं मां रानी सिंह का रो-रोकर बेहाल है। थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने बताया कि आत्महत्या का मामला है किसी ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments